देश की खबरें | शशिकला को अस्पताल से छुट्टी मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला को यहां स्थित अस्पताल से रविवार को छुट्टी दे गई। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बेंगलुरु, 31 जनवरी अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला को यहां स्थित अस्पताल से रविवार को छुट्टी दे गई। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार वर्ष कैद की सजा पूरी करने के बाद बुधवार को जेल से रिहा कर दिया गया था।
उनके नजदीकी सूत्रों ने बताया कि शशिकला के परिवार ने उन्हें चेन्नई ले जाने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल ने उन्हें कुछ और दिन पृथक-वास में रहने की सलाह दी है।
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की करीबी रहीं 66 वर्षीय शशिकला को न्यायिक हिरासत के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कारागार अधिकारियों ने शशिकला को 27 जनवरी को औपचारिक रूप से रिहा किया था।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शशिकला चिकित्सकों की सलाह के अनुसार अस्पताल में थीं और जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमणमुक्त होने की पुष्टि के बाद उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
शशिकला जब अस्पताल से निकलीं, तो उनके समर्थकों की भीड़ ने उनका स्वागत किया।
पुलिस ने बताया कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 300 से अधिक पुलिकर्मी तैनात किए गए।
शशिकला की रिहाई ऐसे समय हुई है, जब तमिलनाडु में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)