देश की खबरें | आरएसएस में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई की 19-20 मार्च की बैठक में चुनें जाएंगे सरकार्यवाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की यहां 19 और 20 मार्च को होने वाली बैठक में संघ के कामकाज की समीक्षा की जाएगी, देश में इसके कामकाज का विस्तार करने पर चर्चा होगी और इसके सरकार्यवाह (महासचिव) को भी चुना जाएगा।

बेंगलुरु, 17 मार्च राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की यहां 19 और 20 मार्च को होने वाली बैठक में संघ के कामकाज की समीक्षा की जाएगी, देश में इसके कामकाज का विस्तार करने पर चर्चा होगी और इसके सरकार्यवाह (महासचिव) को भी चुना जाएगा।

संघ के एक शीर्ष पदाधिकारी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रतिनिधि सभा द्वारा देश के मौजूदा परिदृश्य पर भी चर्चा करने की संभावना है। दरअसल, उनसे यह पूछा गया था कि क्या केंद्र के नये कृषि कानूनों को लेकर हो रहे किसानों के प्रदर्शन पर भी बैठक में चर्चा होगी।

बैठक से पहले, अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 17 और 18 मार्च को बैठक होगी।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरूण कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एबीपीएस (अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा) पिछले तीन साल में किये गये कार्यों की समीक्षा करेगी और अगले तीन साल में किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा करेगी। साथ ही, देश में संघ के कामकाज को विस्तारित करने के तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एबीपीएस के प्रतिनिधि सरकार्यवाह के लिए भी मतदान करेंगे।’’

संघ की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘पिछले वर्ष भी प्रतिनिधि सभा बेंगलुरु में होनी थी, लेकिन परिस्थितियां बदल गईं। कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया था। इस बार निश्चित हुआ कि बेंगलुरु में ही प्रतिनिधि सभा की जाए। ’’

कुमार ने कहा, ‘‘ संघ कार्य की दृष्टि से 44 प्रांत बनाए हैं, इन प्रांतों के निर्वाचित प्रतिनिधि व अन्य लगभग 1000 लोग 44 स्थानों से ऑनलाइल माध्यम से बैठक में जुड़ेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज