देश की खबरें | सरकार पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर पर अगले सप्ताह 16 घंटे चर्चा के लिए सहमत, हम तत्काल चाहते हैं: कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक के बाद सोमवार को कहा कि सरकार पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर अगले सप्ताह 16 घंटे (तीन दिन) चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चाहता है कि इस पर तत्काल चर्चा शुरू हो।
नयी दिल्ली, 21 जुलाई कांग्रेस ने लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक के बाद सोमवार को कहा कि सरकार पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर अगले सप्ताह 16 घंटे (तीन दिन) चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चाहता है कि इस पर तत्काल चर्चा शुरू हो।
बीएसी की बैठक के बाद लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने यह भी बताया कि सरकार अगले सप्ताह चर्चा चाहती है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सप्ताह विदेश दौरे पर रहेंगे।
उन्होंने संसद परिसर में ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘आज बीएसी की बैठक में वे (सरकार) ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकवादी हमले पर 16 घंटे यानी तीन दिन तक चर्चा करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए। यह बिना किसी नियम के विशेष चर्चा होगी।’’
सुरेश का कहना था, ‘‘हमारी मांग है कि चर्चा तत्काल शुरू हो, लेकिन सरकार ने कहा कि अगले सप्ताह चर्चा होगी क्योंकि प्रधानमंत्री देश में नहीं हैं और जब भी प्रधानमंत्री वापस आएंगे तब तुरंत चर्चा शुरू की जाएगी।’’
लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि चर्चा तत्काल शुरू हो, लेकिन सरकार यह नहीं बता रही है कि चर्चा किस दिन से शुरू होगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के बजाय विदेश दौरे को ज्यादा महत्व दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

