BCCI Central Contract: सरफराज खान, ध्रुव जुरेल को मिला बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, दिसंबर-जनवरी में उत्तर में रणजी मैच होने की संभावना नहीं
भारत के नये बल्लेबाजी स्टार सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के केंद्रीय अनुबंध के ग्रुप सी में एक करोड़ रुपये की सालाना रिटेनरशिप फीस में शामिल किया गया.
BCCI Central Contract: नयी दिल्ली, 18 मार्च भारत के नये बल्लेबाजी स्टार सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के केंद्रीय अनुबंध के ग्रुप सी में एक करोड़ रुपये की सालाना रिटेनरशिप फीस में शामिल किया गया. इन दोनों ने मौजूदा सत्र में तीन टेस्ट खेलने के मानदंड को पूरा कर लिया है. बीसीसीआई की सोमवार को हुई शीर्ष परिषद की बैठक के दौरान इन दोनों के नाम को मंजूरी दी गयी. यह भी पढ़ें: बीसीसीआई के सेंट्रल कान्ट्रैक्ट से हटाएं जानें के बाद प्रवीण कुमार ने ईशान किशन, श्रेयस अय्यर को सुनाई खरी- खोटी, जानें क्यों कहीं इतनी बड़ी बात
वहीं बीसीसीआई के अगले सत्र के लिए रणजी ट्राफी के कैलेंडर में बदलाव करने की संभावना है. बीसीसीआई दिसंबर और जनवरी के महीने के दौरान भारत के उत्तरी हिस्से में किसी भी मैच का आयोजन नहीं करेगा क्योंकि धुंध और खराब रोशनी के कारण मुकाबलों में काफी बाधा उत्पन्न होती है.
पूरे घरेलू कैलेंडर की घोषणा बाद में की जायेगी लेकिन बीसीसीआई शीर्ष परिषद ने 2024-25 के अस्थायी कार्यक्रम पर चर्चा की जो दिन की बैठक के आठ सूत्री एजेंडे में अहम हिस्सा था.
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया लेकिन रणजी ट्राफी पहले के वर्षों की तरह सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के बाद अक्टूबर के मध्य या अंत से शुरू हो सकती है। कुछ राज्य खराब मौसम के कारण करो या मरो मैच में अहम अंक गंवा देते हैं। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2024 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

