एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सरदार पटेल जयंती : राष्ट्रपति 31 अक्टूबर को श्रद्धांजलि देंगी, दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने पटेल चौक जाएंगी जिसके कारण बृहस्पतिवार को मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने मंगलवार को परामर्श जारी कर यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सरदार पटेल जयंती : राष्ट्रपति 31 अक्टूबर को श्रद्धांजलि देंगी, दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने पटेल चौक जाएंगी जिसके कारण बृहस्पतिवार को मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने मंगलवार को परामर्श जारी कर यह जानकारी दी।

परामर्श में कहा गया है कि सुबह चार बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक पटेल चौक की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

इसमें कहा गया कि मुर्मू और अन्य गणमान्य लोग सरदार पटेल की जयंती पर सुबह सात बजे उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। परामर्श में कहा गया है कि गोल मार्केट पोस्ट ऑफिस गोल चक्कर से यातायात को ‘डायवर्ट’ किया जाएगा और जीपीओ गोल चक्कर से अशोक रोड पर किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

बूटा सिंह गोल चक्कर से पटेल चौक की ओर अशोक रोड पर यातायात की अनुमति नहीं होगी। टॉलस्टॉय क्रॉसिंग से पटेल चौक चौराहे और जय सिंह रोड की ओर भी यातायात अवरुद्ध रहेगा।

परामर्श में कहा गया है कि संसद मार्ग/इम्तियाज खान मार्ग क्रॉसिंग से पटेल चौक गोल चक्कर की ओर संसद मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2024 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).