खेल की खबरें | सरबजोत सिंह ने निशानेबाजी विश्व कप में एयर पिस्टल में स्वर्ण जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सरबजोत सिंह ने आईएसएसएफ पिस्टल राइफल विश्व कप में पुरूषों के एयर पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के पदकों का खाता खोला ।
भोपाल, 22 मार्च भारत के सरबजोत सिंह ने आईएसएसएफ पिस्टल राइफल विश्व कप में पुरूषों के एयर पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के पदकों का खाता खोला ।
भारत के वरूण तोमर को भी कांस्य पदक मिला ।
दो साल पहले टीम और मिश्रित टीम वर्ग में जूनियर विश्व चैम्पियन रहे सरबजोत ने अजरबैजान के रूस्लान लुनेव को 16 . 0 से हराया । उन्होंने इससे पहले क्वालीफाइंग दौर में 585 अंक बनाये थे ।
सरबजोत ने क्वालीफिकेशन सीरिज में 98, 97, 99, 97, 97, 97 का स्कोर किया ।
चीन के लियु जिनयाओ दूसरे स्थान पर रहे ।
रैंकिंग या एलिमिनेशन दौर में सरबजोत ने 253 . 2 और रूस्लान ने 251 . 9 अंक बनाये । वरूण 250 . 3 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

