एजेंसी न्यूज

सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार अक्टूबर से शुरू करेंगे 'अतरंगी रे' की शूटिंग

फिल्मकार आनंद एल राय अपने निर्देशन में बनने जा रही अगली फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग अक्टूबर में मदुरै में फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म में सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की शूटिंग मार्च में वाराणसी से शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद शूटिंग रोकनी पड़ी थी.

सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार अक्टूबर से शुरू करेंगे 'अतरंगी रे' की शूटिंग
सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 27 जुलाई: फिल्मकार आनंद एल राय (Aanand L. Rai) अपने निर्देशन में बनने जा रही अगली फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) की शूटिंग अक्टूबर में मदुरै में फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म में सारा अली खान, धनुष (Dhanush) और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की शूटिंग मार्च में वाराणसी से शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद शूटिंग रोकनी पड़ी थी.

फिल्म का आगामी कार्यक्रम तीन माह तक चलेगा जिसमें इसका कास्ट तीन विभिन्न स्थानों पर शूटिंग करगा. अक्टूबर में मदुरै में और फिर आने वाले महीनों में दिल्ली में और मुंबई में. आनंद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने समय का इस्तेमाल अतरंगी रे का कार्यक्रम तैयार करने में किया. निर्देशक ने एक बयान में कहा, "मैं अगला कार्यक्रम शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं, जो अक्टूबर से मदुरै में शुरू होना है और फिर अक्षय के साथ दिल्ली और मुंबई में, निश्चित तौर पर सभी सुरक्षा उपायों का ख्याल रखते हुए."

यह भी पढ़ें: सारा अली खान ने मॉम अमृता सिंह और भाई इब्राहीम अली खान संग पोस्ट की बचपन की फोटो, कविता लिखकर जताया प्यार

साल 2013 की हिट फिल्म रांझना में काम करने के बाद धनुष और आनंद एक बार फिर इस फिल्म में साथ काम करेंगे. अक्षय इसमें विशेष भूमिका में नजर आएंगे. निर्देशक के साथ लंबे वक्त से काम कर रहे हिमांशु शर्मा (Himanshu Sharma) ने अतरंगी रे की पटकथा लिखी है. इसमें संगीत ए आर रहमान देंगे, जिनके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).