ताजा खबरें | संजय सिंह इस सप्ताह के लिए राज्यसभा से निलंबित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा की कार्यवाही में बाधा डालने और व्यवधान उत्पन्न करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य संजय सिंह को बुधवार को शुक्रवार तक के लिए उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई राज्यसभा की कार्यवाही में बाधा डालने और व्यवधान उत्पन्न करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य संजय सिंह को बुधवार को शुक्रवार तक के लिए उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया।

एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही उपसभापति हरिवंश ने कहा कि मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान आसन के नजदीक आकर नारेबाजी और हंगामा कर रहे थे और इसी बीच उन्होंने कागज के टुकड़े कर उसे आसन की ओर फेंक दिया।

उन्होंने इसे सदन की अवेहलना करार देते हुए संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी मुरलीधरन से उनके निलंबन का प्रस्ताव पेश करने को कहा।

मुरलीधरन द्वारा पेश प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए जाने के बाद हरिवंश ने कहा कि संजय सिंह को इस सप्ताह की शेष बची अवधि के लिए राज्यसभा से निलंबित किया जाता है।

उन्होंने संजय सिंह को सदन से बाहर जाने को कहा लेकिन वह सदन में ही मौजूद रहे। लिहाजा, हरिवंश ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के स्थगित कर दी।

पंद्रह मिनट बाद जब सदन की कार्यवाही फिर से आरंभ हुई तब भी संजय सिंह सदन के अंदर मौजूद थे। हरिवंश ने उनसे बार-बार सदन से बाहर जाने को कहा लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

ज्ञात हो कि राज्यसभा में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के सात और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के छह सदस्यों सहित कुल 19 विपक्षी सदस्यों को शुक्रवार तक के लिए निलंबित कर दिया था। विपक्षी नेताओं ने इसका कड़ा विरोध करते हुए सरकार द्वारा इसे जनता के मुद्दे उठाने से रोकने का कदम बताया था जबकि सत्ता पक्ष ने कहा था कि यह निर्णय ‘‘भारी मन’’ से लिया गया है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी