देश की खबरें | संजय राउत ने फडणवीस से कहा, कराची की बात करने से पहले पीओके को वापस लीजिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि कराची को भारत का हिस्सा बनाने की बात करने के पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेना चाहिए ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 नवंबर शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि कराची को भारत का हिस्सा बनाने की बात करने के पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेना चाहिए ।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने यह बात कही। फडणवीस ने कहा है कि उनकी पार्टी पार्टी का मानना है कि कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा।

यह भी पढ़े | Hathras GangRape Case: हाथरस मामले के आरोपियों को ब्रेन-मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए गांधीनगर एफएसएल लाया गया.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस के बयान के कुछ दिन पहले शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने मुंबई में ‘कराची स्वीट्स’ के मालिकों को इसका नाम बदलने को कहा था।

उस समय राउत ने कहा था कि ‘कराची स्वीट्स’ का नाम बदलने की मांग शिवसेना का आधिकारिक रूख नहीं है । राउत ने सोमवार को कहा कि शिवसेना कराची को भारत का हिस्सा बनाने का स्वागत करेगी लेकिन साथ ही जोड़ा कि पहले भारत को पीओके लेना चाहिए।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोना पॉजिटिव पाई जाने के बाद ऋषिकेश के एम्स में भर्ती : 23 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

‘कराची स्वीट्स’ का नाम बदलने को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ता की मांग के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘हम अखंड भारत में विश्वास करने वाले लोग हैं और हमारा मानना है कि एक दिन कराची भारत का हिस्सा होगा।’’

महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने कहा कि अगर भाजपा चाहती है कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश मिलकर एक देश हो जाए तो उनकी पार्टी इसका स्वागत करेगी।

मलिक ने फोन पर पीटीआई- से कहा, ‘‘अगर बर्लिन की दीवार गिर सकती है तो तीनों देश क्यों नहीं एक हो सकते? अगर भाजपा तीनों देशों को मिलाकर एक देश के तौर पर देखना चाहती है तो हम उसका स्वागत करेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now