देश की खबरें | संजय राउत ने फडणवीस को एक ‘नाकाम’ नेता बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के ‘नाकाम’ नेता के लिए ढलान पर उतर रही गाड़ी में ब्रेक लगाना मुश्किल है और ऐसे में दुर्घटना होना अपरिहार्य है।
मुंबई, 16 मई शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के ‘नाकाम’ नेता के लिए ढलान पर उतर रही गाड़ी में ब्रेक लगाना मुश्किल है और ऐसे में दुर्घटना होना अपरिहार्य है।
फडणवीस ने एक दिन पहले रविवार को महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार की तुलना बाबरी मस्जिद ढांचे से करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था कि वह तब तक आराम से नहीं बैठेंगे, जब तक शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटा नहीं देते।
फडणवीस ने यह भी कहा था कि शिवसेना का मतलब मुंबई, महाराष्ट्र या हिंदुत्व नहीं है और कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकता, लेकिन वह शहर को ‘भ्रष्टाचार और गलत कृत्यों’ से मुक्त करना चाहते हैं।
शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता राउत ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “विपक्ष के ‘नाकाम’ नेता के लिए ढलान पर उतर रही गाड़ी में ब्रेक लगाना मुश्किल है। ऐसे में दुर्घटना होना अपरिहार्य है।”
वहीं, शिवसेना की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एवं पार्टी प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को अपनी रैली में जब महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया तो फडणवीस ने इसे ‘हास्य कार्यक्रम’ बताया।
उन्होंने सवाल किया, “क्या यह आपका हिंदुत्व है?”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2022 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

