देश की खबरें | संजय चंद्रा की पत्नी प्रीति को नानी की अंत्येष्टि में शामिल होने की अनुमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने यूनिटेक के पूर्व प्रोमोटर संजय चंद्रा की पत्नी प्रीति चंद्रा को अपनी नानी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए शर्तों के साथ शुक्रवार को अनुमति दे दी।

नयी दिल्ली, 25 मार्च उच्चतम न्यायालय ने यूनिटेक के पूर्व प्रोमोटर संजय चंद्रा की पत्नी प्रीति चंद्रा को अपनी नानी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए शर्तों के साथ शुक्रवार को अनुमति दे दी।

धनशोधन के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद प्रीति को एक दिन के लिए पूर्वाह्न 10 बजे और अपराह्न तीन बजे के बीच जेल से छोड़ने की अनुमति प्रदान की गई है।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने प्रीति से अपना डोमिनिकन गणराज्य का पासपोर्ट तथा उनके पास उपलब्ध कोई भी अन्य पासपोर्ट जांच अधिकारी को सौंपने को कहा है।

पीठ ने आदेश दिया कि प्रीति को सेलफोन का इस्तेमाल करने या किसी दस्तावेज को देखने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें अंत्येष्टि स्थल तक दिल्ली पुलिस के चार कर्मी और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी लेकर जाएंगे।

ईडी ने प्रीति को यह राहत दिए जाने का विरोध किया था और कहा था कि आरोपी के पास डोमिनिकन गणराज्य की नागरिकता है जिसके साथ भारत की प्रत्यर्पण संधि नहीं है। ईडी ने कहा था कि आरोपी को देश छोड़कर जाने की अनुमति देकर एजेंसी अपने “हाथ नहीं जलाना चाहती।”

एजेंसी की ओर से पेश हुई अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल माधवी दीवान ने कहा कि प्रीति चंद्रा यूनिटेक की कई मुखौटा कंपनियों की निदेशक हैं और यूएई से संचालित धनशोधन की साजिश में उनका अहम किरदार था। प्रीति चंद्रा ने दावा किया था कि उनकी नानी का 14 मार्च को निधन हो गया और उन्हें अंत्येष्टि में शामिल होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज