देश की खबरें | संजय भाटिया ने महाराष्ट्र के उप लोकायुक्त के रूप में शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पत्तन न्यास के पूर्व अध्यक्ष संजय भाटिया ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उप लोकायुक्त के रूप में शपथ ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 28 अगस्त मुंबई पत्तन न्यास के पूर्व अध्यक्ष संजय भाटिया ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उप लोकायुक्त के रूप में शपथ ली।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | CM Captain Amarinder Singh: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद को 7 दिन के लिए किया सेल्फ-क्‍वारंटीन.

एक वक्तव्य में कहा गया कि महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने यहां स्थित राज भवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में भाटिया को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राज्यपाल के प्रधान सचिव संतोष कुमार ने भाटिया की नियुक्ति की अधिसूचना पढ़ कर सुनाई।

यह भी पढ़े | NEET-JEE Exams 2020 Row: सीएम ममता बनर्जी ने कहा- पीएम मोदी को ‘मन की बात’ में छात्रों से नीट और जेईई की परीक्षा के बारे में सुझाव लेना चाहिए.

लोकायुक्त डॉ शैलेश कुमार शर्मा, राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार, पुलिस महानिदेशक सुबोध जायसवाल, मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह और अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

वक्तव्य के अनुसार भाटिया 1985 के महाराष्ट्र कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं और उन्होंने पूर्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\