देश की खबरें | संघ प्रमुख भागवत का विंध्याचल दौरा बुधवार को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को मिर्जापुर के महुवारी कला विंध्याचल में स्थित देवरहा बाबा आश्रम जाएंगे।

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश), 11 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को मिर्जापुर के महुवारी कला विंध्याचल में स्थित देवरहा बाबा आश्रम जाएंगे।

आश्रम के न्यासी अतुल कुमार सक्सेना ने मंगलवार को बताया कि आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक भागवत बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वाराणसी से सड़क मार्ग से देवरहा बाबा आश्रम पहुंचेंगे और शाम चार बजे तक वहीं रहेंगे।

उन्होंने बताया कि संघ प्रमुख भगवान हनुमान को 51 मन लड्डू चढ़ाएंगे और विंध्याचल से आये पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच वह आश्रम में पूजा भी करेंगे।

सक्सेना ने बताया कि बाबा देवरहा ने अखण्ड भारत के निर्माण की प्रतिज्ञा की थी और भागवत की यह आश्रम यात्रा बाबा की प्रतिज्ञा को समर्थन देने जैसा होगा।

उन्होंने बताया कि भागवत शाम चार बजे सड़क मार्ग से प्रयागराज के लिये रवाना हो जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें