खेल की खबरें | विश्व कप 2011 के फाइनल में हार की जांच के मामले में संगकारा को बयान देने को कहा गया: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुमार संगकारा को खेल मंत्रालय की विशेष जांच समिति के समक्ष बयान देने के लिये कहा गया है। यह समिति इन आरोपों की जांच कर रही है कि भारत के खिलाफ विश्व कप 2011 का फाइनल फिक्स था जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

कोलंबो, एक जुलाई श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुमार संगकारा को खेल मंत्रालय की विशेष जांच समिति के समक्ष बयान देने के लिये कहा गया है। यह समिति इन आरोपों की जांच कर रही है कि भारत के खिलाफ विश्व कप 2011 का फाइनल फिक्स था जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

स्थानीय मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | इरफान पठान का बड़ा खुलासा, कहा- मुझे नंबर-3 पर प्रमोट करने का आइडिया सचिन तेंदुलकर का था, ग्रेग चैपल का नहीं.

श्रीलंका के खेल मंत्री ने पिछले महीने पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामगे के इन आरोपों की जांच करने को कहा था कि 2015 विश्व कप फाइनल में भारत के खिलाफ राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की हार को ‘कुछ पक्षों’ ने फिक्स किया था।

संगकारा उस समय श्रीलंकाई टीम के कप्तान थे।

यह भी पढ़े | UVA Premier League T20 2020 Sri Lanka Schedule: आज से श्रीलंका में शुरू हुई UVA T20 प्रीमियर लीग, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल.

स्थानीय समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ ने एसएसपी डब्ल्यूएजेएच फोनसेका के हवाले से कहा कि खेल मंत्रालय के विशेष जांच विभाग ने संगकारा को बयान दर्ज कराने को कहा है।

खबर के अनुसार संगकारा को गुरुवार को सुबह नौ बजे जांच समिति के समक्ष बयान दर्ज कराने को कहा गया है।

विशेष जांच समिति ने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा और उस मैच में पारी का आगाज करने वाले उपुल थरंगा के बयान भी दर्ज किए हैं। डिसिल्वा उस समय चयन समिति के अध्यक्ष थे।

जांच इकाई ने 24 जून को अलुथगामगे के बयान दर्ज किए थे जिन्होंने कहा था कि उनका शुरुआती बयान सिर्फ एक संदेह था जिसकी वह विस्तृत जांच चाहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\