देश की खबरें | संदीप नाहर आत्महत्या: पत्नी, सास पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता संदीप नाहर की आत्महत्या के दो दिन बाद मुंबई पुलिस ने उनकी पत्नी और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 फरवरी अभिनेता संदीप नाहर की आत्महत्या के दो दिन बाद मुंबई पुलिस ने उनकी पत्नी और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संदीप के पिता विजय कुमार नाहर की शिकायत पर संदीप की पत्नी कंचन और सास वीनू के खिलाफ भादसं की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने कहा कि कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है ।

अक्षय कुमार की ‘केसरी’ और सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत ‘एमएस धोनी’ में नजर आए अभिनेता को सोमवार रात उनकी पत्नी और दोस्तों ने बेहोश पाया ।

संदीप ने अपने वैवाहिक परेशानियों के बारे में बताते हुए नौ मिनट के वीडियो के साथ फेसबुक पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया था ।

उन्होंने वीडियो में कहा कि वह अपनी पत्नी कंचन के साथ लगातार झगड़े से तंग आ चुके थे और उनकी पत्नी और सास द्वारा उन्हें धमकी देकर परेशान किया जा रहा था।

उन्होंने बॉलीवुड में “राजनीति” का सामना किये जाने का भी जिक्र किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\