जरुरी जानकारी | संदीप कुमार गुप्ता ने गेल के चेयरमैन का पदभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संदीप कुमार गुप्ता ने देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया है।

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर संदीप कुमार गुप्ता ने देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया है।

गुप्ता पहले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) में वित्त निदेशक थे। वह मनोज जैन की जगह लेंगे, जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए थे।

गेल इंडिया ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ‘‘कंपनी में शामिल होने के तुरंत बाद उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित किया और कंपनी के संतुलित व्यापार पोर्टफोलियो का उल्लेख किया।’’

गुप्ता ने कहा कि कंपनी सरकार की गैस आधारित अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 2030 तक दोगुनी से अधिक 15 प्रतिशत हो जाएगी।

वाणिज्य स्नातक और चार्टर्ड अकाउंटेंट गुप्ता को देश की सबसे बड़ी तेल शोधन और ईंधन विपणन कंपनी आईओसी में 31 से अधिक वर्षों का कार्य अनुभव है।

गुप्ता तीन अगस्त, 2019 से आईओसी के वित्त निदेशक थे। चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के रूप में उनका कार्यकाल फरवरी, 2026 तक रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\