देश की खबरें | सना खान हत्याकांड: पुलिस ने मुख्य आरोपी के घर से लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चे की पदाधिकारी सना खान की मध्य प्रदेश में हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने उसके पति और मुख्य आरोपी अमित उर्फ पप्पू के जबलपुर (मध्य प्रदेश) स्थित घर से बुधवार को एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नागपुर, तीन जनवरी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चे की पदाधिकारी सना खान की मध्य प्रदेश में हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने उसके पति और मुख्य आरोपी अमित उर्फ पप्पू के जबलपुर (मध्य प्रदेश) स्थित घर से बुधवार को एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) राहुल मादने ने बताया कि पुलिस ने साहू के घर की तलाशी ली तथा एक लैपटॉप एवं अन्य उपकरण जब्त किये। मादने के मुताबिक यह घर साहू की मां का है।
पुलिस ने 2023 के इस हत्याकांड के सिलसिले में साहू और चार अन्य को गिरफ्तार किया था।
नागपुर में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की पदाधिकारी सना खान की यहां अवस्थी नगर में रहने वाली मां मेहरूनिशा ने तब गुमशुदगी शिकायत दर्ज करायी थी जब उनकी बेटी साहू से मिलने के लिए एक अगस्त, 2023 को जबलपुर रवाना होने के बाद लापता हो गयी थीं।
पुलिस ने बताया था कि बाद में साहू को गिरफ्तार किया गया जिसने पुलिस को बताया कि खान उसकी पत्नी थी और उसने पैसे और व्यक्तिगत मुद्दों को लेकर उसकी हत्या कर दी तथा जबलपुर में एक नदी में शव फेंक दिया।
काफी तलाश करने के बावजूद खान का शव नहीं मिल पाया।
पुलिस ने कहा था कि साहू एक गैंग चलाता था जिसमें खान का इस्तेमाल ‘हनीट्रैप’ के रूप में किया जाता था। यह गैंग पुरूषों को अपना शिकार बनाया करता था तथा खान को उससे पैसे ऐंठने के लिए भेजा जाता था।
पुलिस के मुताबिक साहू को खान के चरित्र पर शक होने लगा जिसके बाद दोनों के संबंधों में खटास आ गयी। साहू ने जबलपुर में अपने घर पर खान को कथित रूप से मार डाला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)