देश की खबरें | सना खान हत्याकांड: पति की ओर से संचालित गिरोह लोगों को मोहपाश में फंसाने में करता था सना का इस्तेमाल- पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में नागपुर निवासी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पदाधिकारी सना खान की इस महीने की शुरुआत में हुई हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने रविवार को कहा कि उसे पता चला है कि सना को कथित तौर पर उसके पति और अन्य द्वारा संचालित ‘सेक्सटॉर्शन’ गिरोह में शामिल होने को बाध्य किया गया।

नागपुर, 20 अगस्त मध्य प्रदेश में नागपुर निवासी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पदाधिकारी सना खान की इस महीने की शुरुआत में हुई हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने रविवार को कहा कि उसे पता चला है कि सना को कथित तौर पर उसके पति और अन्य द्वारा संचालित ‘सेक्सटॉर्शन’ गिरोह में शामिल होने को बाध्य किया गया।

यह गिरोह ने सना का इस्तेमाल लोगों को मोहपाश में फंसाने (हनी ट्रैप) के लिये करता था।

‘सेक्सटॉर्शन’ के तहत अपराधी किसी व्यक्ति की आपत्तिजनक तस्वीरें या यौन गतिविधि से संबंधित वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर धन की वसूली समेत अन्य मांगें पूरी करवाने की कोशिश करते हैं।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने गिरोह के जरिये मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के कई लोगों को निशाना बनाया और पीड़ितों को ब्लैकमेल करके करोड़ों रुपये कमाए।

खान की मां ने रविवार को नागपुर पुलिस में शिकायत दर्ज करके आरोप लगाया कि उसकी बेटी को धमकी देकर उक्त गिरोह में शामिल होने के लिए बाध्य किया गया।

पुलिस ने कहा कि सना की मां की शिकायत पर उसके (सना के) पति अमित उर्फ पप्पू साहू (37) और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सना की हत्या के मामले में साहू और दो अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश के जबलपुर में 34 वर्षीय सना की हत्या कर दी गई थी।

सना नागपुर में भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की पदाधिकारी थी। बेटी के साहू से मिलने के लिए एक अगस्त को जबलपुर जाने के बाद जब उसका पता नहीं चला, तो यहां के अवस्थी नगर की निवासी सना की मां मेहरूनिशा ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने कहा कि साहू को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उसने पुलिस को बताया कि सना उसकी पत्नी थी और उसने पैसे और व्यक्तिगत मुद्दों को लेकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को जबलपुर में एक नदी में फेंक दिया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारी जांच से पता चला कि साहू एक गिरोह चलाता था, जो सना का इस्तेमाल लोगों को मोहपाश में फंसाने के लिये करता था। यह गिरोह पुरुषों को निशाना बनाता और उनके पास सना को भेजता। इसके बाद वह उनके साथ शरीरिक संबंध स्थापित करती। इसके बाद वह पीड़ितों की आपत्तिजनक अवस्था की वीडियो रिकॉर्ड करने के साथ उनकी फोटो भी खींचा करती थी और फिर पैसे के लिए ऐसे लोगों को ब्लैकमेल करती थी।’’

अधिकारी ने कहा कि इस तरह से गिरोह के सदस्य हर पीड़ित से लाखों रुपयों की वसूली करते थे। उन्होंने बताया कि सना वर्ष 2021 में इस गिरोह का हिस्सा बनी थी।

पुलिस ने साहू और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 386 और 389 (सभी जबरन वसूली से संबंधित), 354 (डी) (पीछा करना), 120 (बी) (आपराधिक साजिश), 34 (सामान्य इरादा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\