जरुरी जानकारी | सैमसंग ‘ट्राई-फोल्ड’ स्मार्टफोन पर कर रही काम, साल के अंत तक पेश करने की योजना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोरिया की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग एक ‘ट्राई-फोल्ड’ (दो स्थान से मुड़ने वाले) फोन पर काम कर रही है, जिसे इस साल के अंत तक बाजार में उतारने की योजना है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
न्यूयॉर्क, 10 जुलाई दक्षिण कोरिया की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग एक ‘ट्राई-फोल्ड’ (दो स्थान से मुड़ने वाले) फोन पर काम कर रही है, जिसे इस साल के अंत तक बाजार में उतारने की योजना है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सैमसंग ने प्रीमियम खंड में अपने ‘फोल्डेबल’ (मुड़ने वाले) गैलेक्सी फोल्ड जेड7 और फ्लिप7 के नवीनतम संस्करण पेश किए हैं।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के उत्पाद योजना खंड के उपाध्यक्ष मिन्सोएक कांग ने बताया कि कंपनी अब ट्राई-फोल्ड पर काम कर रही है।
कंपनी उत्पाद की पूर्णता पर ध्यान केंद्रित कर रही है और ट्राईफोल्ड उपकरण के व्यावसायीकरण पर काम कर रही है।
कांग ने कहा, “ट्राईफोल्ड की बात करें तो यह उपकरण विकास के चरण में है।”
उन्होंने कहा, “हम इस उपकरण के व्यावसायीकरण के अंतिम निर्णय के लिए प्रमुख बिंदुओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। मैं कह सकता हूं कि हमारा लक्ष्य इस उपकरण को इस साल के अंत तक बाजार में उतारना है।”
इससे पहले बुधवार को, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गैलेक्सी सीरीज़ में तीन नए मॉडल पेश करने की घोषणा की। इनमें चौड़ी स्क्रीन, कम वजन, 200 मेगापिक्सल का कैमरा और कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित कई बेहतर फीचर शामिल हैं।
कंपनी ने यहां ब्रुकलिन में गैलेक्सी जेड फोल्ड7, गैलेक्सी जेड फ्लिप7 और गैलेक्सी जेड फ्लिप7 एफई पेश किए।
सैमसंड ने बताया कि गैलेक्सी जेड फोल्ड7 की कीमत 1.75 लाख रुपये से 2.11 लाख रुपये तक है। गैलेक्सी फ्लिप7 की कीमत 1.10 लाख रुपये से 1.22 लाख रुपये रखी गई है। गैलेक्सी जेड फ्लिप7 एफई का मूल्य 89,000 रुपये से 95,999 रुपये तक है।
कंपनी ने बताया कि गैलेक्सी जेड फोल्ड सीरीज की सातवीं पीढ़ी का ‘फोल्ड7’ सबसे पतला और हल्का स्मार्टफोन है।
कंपनी ने कहा कि भारतीय बाजार में 1,000 डॉलर से ज्यादा कीमत वाले स्मार्टफोन के ‘सुपर-प्रीमियम’ खंड में सैमसंग की टक्कर अमेरिकी कंपनी एप्पल के आईफोन से है।
इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के अनुसार, 2025 की पहली तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 19.7 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ वीवो पहले स्थान पर है। वहीं, इस दौरान सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी 16.4 प्रतिशत रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

