सैमसंग, एलजी ने लॉकडाउन की बढ़ी अवधि के बीच शुरू की प्री-बुकिंग, ऑफर की पेशकश
एलजी और सैमसंग दोनों ने अपनी-अपनी वेबसाइट पर विभिन्न उत्पादों की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इन्हें बाद में स्थानीय खुदरा दुकानदार द्वारा घरों पर डिलिवर किया जाएगा। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां 10,000 रुपये मूल्य तक के उपहारों की पेशकश कर रही हैं। इसमें कैशबैक और अन्य उत्पाद शामिल हैं।
नयी दिल्ली, पांच मई टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली सैमसंग और एलजी जैसी प्रमुख कंपनियों ने लॉकडाउन (बंद) की बढ़ी अवधि में ग्राहकों के लिए प्री-बुकिंग शुरू की है। साथ ही ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों ने कई ऑफर की भी पेशकश की है।
एलजी और सैमसंग दोनों ने अपनी-अपनी वेबसाइट पर विभिन्न उत्पादों की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इन्हें बाद में स्थानीय खुदरा दुकानदार द्वारा घरों पर डिलिवर किया जाएगा। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां 10,000 रुपये मूल्य तक के उपहारों की पेशकश कर रही हैं। इसमें कैशबैक और अन्य उत्पाद शामिल हैं।
एलजी ने 15 मई तक और सैमसंग ने आठ मई तक के लिए प्री-बुकिंग सेवा शुरू की है।
देश में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन की वजह से घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खुदरा दुकानें बंद हैं। वहीं केंद्र सरकार ने चार मई से लॉकडाउन के नियम-शर्तों में कुछ राहत दी है, इससे कंपनियों को मांग में सुधार की उम्मीद है।
सैमसंग ने एक बयान में कहा, ‘‘ कोरोना वायरस महामारी के प्रति एहतियात बरतते हुए कंपनी ने अपने सभी खुदरा और वितरण नेटवर्क पर ग्राहकों को प्री-बुकिंग करने में मदद के प्रबंध किए हैं। वह घर से बाहर जाए बिना उत्पादों की बुकिंग कर सकते हैं। वह कंपनी के ऑनलाइन मंच सैमसंग शॉप पर सामान की बुकिंग कर सकते हैं जिसे बाद में सैमसंग के अधिकृत डीलर द्वारा घर पर डिलिवर कर दिया जाएगा।’’
एलजी ने भी मोबाइल, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान इत्यादि की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

