जरुरी जानकारी | सैमसंग को ‘गैलेक्सी नोट20’ श्रृंखला के भारतीय बाजार में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग को अपनी ‘गैलेक्सी नोट20’ श्रृंखला के भारतीय बाजार में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा है। भारतीय बाजार में यह श्रृंखला 28 अगस्त से उपलब्ध होगी।

नयी दिल्ली, 11 अगस्त स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग को अपनी ‘गैलेक्सी नोट20’ श्रृंखला के भारतीय बाजार में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा है। भारतीय बाजार में यह श्रृंखला 28 अगस्त से उपलब्ध होगी।

सैमसंग के भारतीय मोबाइल कारोबार के निदेशक आदित्य बब्बर ने कहा कि इसकी बड़ी वजह पिछले दिनों में संभावित खरीदारों की ओर से गहरी रुचि दिखाना है।

यह भी पढ़े | UPSC NDA Admit Card 2020 Download: यूपीएससी एनडीए का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in से करें डाउनलोड.

सैमसंग ने इस महीने की शुरुआत में अपनी ‘नोट20’ श्रृंखला, ‘फोल्ड2’ स्मार्ट फोन और तीन अन्य स्मार्ट उपकरणों को पेश किया था।

बब्बर ने कहा, ‘‘हम नोट20 को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह फोन ऐसे समय में बाजार में आया है जब काम और गेमिंग के लिए फोन के उपयोग का फर्क धुंधला पड़ रहा है। हमें भरोसा है कि नोट20 एक ऐसा फोन है जो ग्राहकों की गेमिंग और काम की उत्पादकता से जुड़ी दोनों तरह की जरूरतों को पूरा करेगा।’’

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

उन्होंने कहा कि कंपनी की नोट श्रृंखला को पहले भी ग्राहकों ने पसंद किया है। नोट20 के लिए प्री-बुकिंग की सूचना देने के लिए पंजीकरण पिछले हफ्ते शुरू किया गया और यह पिछले साल पेश नोट10 के मुकाबले दोगुना यानी पांच लाख है।

प्री-बुकिंग की सूचना देने का पंजीकरण कंपनियों को फोन के बारे में रुचि रखने वाले ग्राहकों की जानकारी देता हैं। यह कंपनी के लिए संभावित ग्राहक होते हैं जिनके फोन बाजार में आते ही खरीदने की संभावना होती है।

कंपनी का नोट20 उसके स्टायलस एस पेन के साथ आता है। इसमें 6.7 इंच की स्क्रीन, पीछे तीन कैमरा 64 मेगा पिक्सल एवं दो 12 मेगापिक्सल और 10 मेगा पिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसकी कीमत 77,999 रुपये से शुरू होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\