खेल की खबरें | ‘बीएलएम’ मुद्दे पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटरो की आलोचना पर सैमी ने एनगिडि का बचाव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के विश्व कप (टी20) विजेता कप्तान डेरेन सैमी ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर (बीएलएम)’के मुद्दे पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ियों द्वारा आलोचना का सामना कर रहे लुइंगी एनगिडि का समर्थन किया है।

किंग्सटन, 10 जुलाई वेस्टइंडीज के विश्व कप (टी20) विजेता कप्तान डेरेन सैमी ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर (बीएलएम)’के मुद्दे पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ियों द्वारा आलोचना का सामना कर रहे लुइंगी एनगिडि का समर्थन किया है।

हरफनमौला सैमी उन क्रिकेटरों में शामिल है जिन्होंने क्रिकेट में नस्लवाद के मुद्दे को सबसे पहले उठाया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि एनगिडि की आलोचना से पता चलता है कि इस मुद्दे पर बोलना क्यों जरूरी है।

यह भी पढ़े | England vs West Indies: इंग्लैंड के गेंदबाजों ने गेंद को चमकाने के लिये खोजा नया तरीका.

सैमी ने ट्वीट किया, ‘‘ यह तथ्य है कि कुछ पूर्व खिलाड़ियों को ‘बीएलएम’ आंदोलन पर एनगिडि के रूख से परेशानी है, यही कारण है कि हम अश्वेत लोगों के मुद्दे पर यहां है। हम तुम्हारे साथ है।’’

इस हफ्ते की शुरुआत में एनगिडि ने कहा था कि नस्लवाद का मुद्दा ‘कुछ ऐसा है जिसे हमें वैसे ही बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत है जैसे बाकी दुनिया कर रही है।’

यह भी पढ़े | बीसीसीआई को तलाशना होगा नया CEO, राहुल जौहरी का इस्तीफा हुआ मंजूर.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटरों पैट सिमकॉक्स, बोएटा डिप्पेनार और विकेटकीपर रूडी स्टेन को हालांकि उनकी बात नागवार गुजरी जिन्होंने देश के श्वेत किसानों पर हो रहे हमले के मुद्दे पर चुप रहने पर एनगिडि पर निशाना साधा था।

इन खिलाड़ियों ने कहा था कि नस्लवाद के खिलाफ ‘बीएलएम’मुद्दे का साथ देने चाहिए लेकिन अपने देश के श्वेत किसानों की जानवरों की तरह हत्या पर चुप्पी साधने वालों का वे समर्थन नहीं कर सकते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\