देश की खबरें | आजम के परिसरों में आयकर विभाग की छापेमारी को समाजवादी पार्टी ने ‘तानाशाही’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कर की चोरी की जांच के तहत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 30 से अधिक स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी को समाजवादी पार्टी ने ‘‘तानाशाही’’ करार देते हुए कहा कि जनता 2024 के लोकसभा चुनावों में करारा जवाब देगी।

लखनऊ, 13 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कर की चोरी की जांच के तहत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 30 से अधिक स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी को समाजवादी पार्टी ने ‘‘तानाशाही’’ करार देते हुए कहा कि जनता 2024 के लोकसभा चुनावों में करारा जवाब देगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मोहम्मद आजम खान साहब सच की आवाज हैं।

अखिलेश ने कहा, ‘‘उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी है। शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय बनाया। आजम हमेशा फिरकापरस्त ताकतों से लड़ते रहे हैं। आज पूरी समाजवादी पार्टी उनकी आवाज के साथ खड़ी है। भाजपा सरकार केन्द्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।’’

पार्टी की ओर से जारी बयान में यादव ने कहा, ''भाजपा सरकार का आचरण संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ लगातार बदले की भावना से काम कर रही है। इससे पहले भी भाजपा ने मोहम्मद आजम खान की ईमानदार छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए फर्जी मुकदमे लगाए थे। उन्हें कोर्ट से राहत मिली है।''

यादव ने कहा, ''भाजपा सरकार विपक्षी एकजुटता और इंडिया गठबंधन से डरी हुई है। घोसी विधानसभा उपचुनाव की करारी हार से पूरी भाजपा और बौखला गयी है। सरकार जितनी कमजोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने ही बढ़ते जाएंगे। सरकार तानाशाही और केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग बंद करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपाई याद रखें कि तानाशाहों के अहंकार का अंत अवश्य होता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी, तानाशाही आचरण वाली भाजपा सरकार को करारा जवाब देगी।''

सपा प्रमुख के बयान पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘‘निर्दोष को छापे से डरने की ज़रूरत नहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जी आप छापा पड़ने से क्यों बिलबिला रहे हो।’’

उप मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''भ्रष्टाचार मुक्त भारत के अभियान में सरकारी एजेंसियों को छापा डालने का अधिकार! निर्दोष को छापे से डरने की ज़रूरत नहीं! सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी आप छापा पड़ने से क्यों बिलबिला रहे हो, भ्रष्टाचारी_परिवार_क्लब के सदस्यों को भ्रष्टाचार_मुक्त_भारत बर्दाश्त नहीं हो रहा है!''

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ आजम खान सच की आवाज हैं। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी, तालीम-शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय बनाया। आजम साहब सदैव फिरकापरस्त ताकतों से लड़ते रहे हैं। आज हम सब एकजुट होकर उनके साथ खड़े हैं। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार तानाशाही एवं केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करे। भाजपाई इतना याद रखें कि तानाशाहों के अहंकार का अंत अवश्य होता है, 2024 में जनता जवाब देगी।’’

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बिना किसी का नाम लिए छापेमारी को लेकर सरकार पर हमला बोला।

यादव ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘सरकार जितनी कमजोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने बढ़ते जायेंगे।’’

आयकर विभाग ने सपा नेता आजम खान के खिलाफ कर चोरी के आरोपों की जांच के सिलसिले में बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 30 से अधिक परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम उत्तर प्रदेश के रामपुर, सहारनपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और मेरठ के अलावा पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में कुछ परिसरों की तलाशी ले रही है।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की जांच आजम और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित कुछ न्यासों से संबंधित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका