देश की खबरें | सलमान धमकी मामला : मुंबई पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार सिद्धेश कांबले से की पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरे पत्र मिलने की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को पुणे में सिद्धेश हिरामन कांबले उर्फ महाकाल से पूछताछ की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, नौ जून अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरे पत्र मिलने की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को पुणे में सिद्धेश हिरामन कांबले उर्फ महाकाल से पूछताछ की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिद्धेश कांबले को लोकप्रिय पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस कांबले से यह भी पूछताछ करेगी कि रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बेंच पर धमकी भरा पत्र किसने रखा था।

महाराष्ट्र पुलिस ने कहा था कि कांबले, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। कांबले को बुधवार को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

मुंबई के पुलिस उपायुक्त (अपराध) संग्रामसिंह निशानदार के नेतृत्व में एक टीम बृहस्पतिवार सुबह पुणे पुलिस की अपराध शाखा के कार्यालय पहुंची और कांबले से पूछताछ शुरू की।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या लेखक सलीम खान और उनके बेटे सलमान खान को धमकी देने वाला पत्र बिश्नोई गिरोह के सदस्यों द्वारा मुंबई में एक बेंच पर रखा गया था।

सलमान खान के पिता और प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान रविवार को सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्र उनके पास रखा जिसमें उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\