एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के लिए सलमान खान ने भेजा राशन

अभिनेता (54) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की, जिसमें जैकलीन फर्नांडीज, लूलिया वंतूर, वालुस्चा डी सूजा और अन्य लोग उनके साथ ट्रक में राशन के पैकेट चढ़वाते नजर आ रहे हैं।

लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के लिए सलमान खान ने भेजा राशन
जमात

मुम्बई, चार मई सुपरस्टार सलमान खान ने रविवार को अपने पनवेल फार्म हाउस से खाघ पदार्थ के पैकेट और राशन लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के लिए भेजे।

अभिनेता (54) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की, जिसमें जैकलीन फर्नांडीज, लूलिया वंतूर, वालुस्चा डी सूजा और अन्य लोग उनके साथ ट्रक में राशन के पैकेट चढ़वाते नजर आ रहे हैं।

सलमान ने कई लोगों को टैग करते हुए लिखा, ‘‘ योगदान के लिए शुक्रिया....’’

वीडियो में लोग बैलगाड़ी, लॉरी और मिनी ट्रक में भी राशन ले जाते हुए दिख रहा है।

फिल्म ‘सुलतान’ के अभिनेता अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपने पनवेल फार्म हाउस पर हैं।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशभर में जारी लॉकडाउन के दौरान सलमान ने फिल्म जगत के 25,000 दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक मदद करने का संकल्प किया है।

सलमान ने पिछले महीने एक वीडियो संदेश में अपने प्रशंसकों से घर में रहने और लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).