एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सलमान खान आवास गोलीबारी : लॉरेंस बिश्नोई के भाई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में मुंबई की एक विशेष अदालत ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ शुक्रवार को गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया।

देश की खबरें | सलमान खान आवास गोलीबारी : लॉरेंस बिश्नोई के भाई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

मुंबई, 26 जुलाई बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में मुंबई की एक विशेष अदालत ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ शुक्रवार को गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया।

बिश्नोई गिरोह के कथित सदस्य रोहित गोदेरा के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है।

अभिनेता के आवास के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी की इस घटना के संबंध में इस महीने की शुरुआत में मुंबई पुलिस की ओर से दाखिल आरोपपत्र में लॉरेंस बिश्नोई के साथ गोदेरा और अनमोल को फरार आरोपी बताया गया है।

लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल अहमदाबाद के साबरमती केंद्रीय कारागार में बंद है। पुलिस के मुताबिक अनमोल और गोदेरा कनाडा में हैं।

अभियोजन पक्ष की अर्जी स्वीकार करते हुए महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) मामलों के विशेष न्यायाधीश बी डी शेल्के ने अनमोल और गोदेरा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया।

इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विक्की गुप्ता और सागर पाल ने कथित तौर पर 14 अप्रैल को तड़के सलमान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की थी।

सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह के साथ ये दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी अनुज कुमार थापन ने कथित तौर पर पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).