एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शीर्ष सात शहरों में जनवरी-सितंबर में चार करोड़ रुपये या अधिक कीमत के घरों की बिक्री 38 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऊंची मांग के कारण चालू कैलेंडर साल के पहले नौ माह (जनवरी-सितंबर) के दौरान देश के सात प्रमुख शहरों में चार करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले लक्जरी घरों की बिक्री 38 प्रतिशत बढ़ी है।

जरुरी जानकारी | शीर्ष सात शहरों में जनवरी-सितंबर में चार करोड़ रुपये या अधिक कीमत के घरों की बिक्री 38 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर ऊंची मांग के कारण चालू कैलेंडर साल के पहले नौ माह (जनवरी-सितंबर) के दौरान देश के सात प्रमुख शहरों में चार करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले लक्जरी घरों की बिक्री 38 प्रतिशत बढ़ी है।

रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-सितंबर, 2024 में चार करोड़ रुपये तथा उससे अधिक कीमत वाले लक्जरी मकानों की बिक्री बढ़कर 12,630 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 9,165 इकाई थी।

सीबीआरई ने बताया कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इस मूल्य वर्ग में सबसे अधिक 5,855 इकाइयां बेची गईं। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 3,410 इकाई का था। मुंबई में लक्जरी मकानों की बिक्री 3,250 इकाई से बढ़कर 3,820 इकाई, पुणे में 330 इकाई से दोगुनी होकर 810 इकाई और चेन्नई में 130 इकाई से बढ़कर 185 इकाई हो गई।

वहीं बेंगलुरु में ऐसे आलीशान घरों की बिक्री 240 इकाई से घटकर 35 इकाई और हैदराबाद में 1,560 इकाई से घटकर 1,540 इकाई रह गई।

कोलकाता में चार करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री इस साल जनवरी-सितंबर में बढ़कर 380 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 240 इकाई थी।

सीबीआरई के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया व अफ्रीका) अंशुमान मैगजीन ने कहा, ‘‘ उच्चस्तरीय और प्रीमियम खंडों में मांग बढ़ेगी। वहीं नोएडा, बेंगलुरु, पुणे तथा चेन्नई जैसे पारंपरिक मध्यम-श्रेणी के बाजार तेजी से लक्जरी विकास की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

मैगजीन ने कहा, ‘‘ जैसे-जैसे बाजार बंगलों से आधुनिक अपार्टमेंट तथा पेंटहाउस की ओर स्थानांतरित हो रहा है, वैसे-वैसे सुविधाओं का प्रीमियमीकरण लक्जरी परियोजनाओं में एक प्रमुख अंतर पैदा करने वाला कारक साबित होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).