जरुरी जानकारी | पहली छमाही में 40 लाख रुपये से कम दाम के घरों की बिक्री 18 प्रतिशत घटी : एनारॉक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सात प्रमुख शहरों में 40 लाख रुपये से कम कीमत वाले किफायती घरों की बिक्री पहली छमाही (जनवरी-जून, 2023) में 18 प्रतिशत गिरावट के साथ 46,650 इकाई रह गई है। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी एनारॉक ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई देश की सात प्रमुख शहरों में 40 लाख रुपये से कम कीमत वाले किफायती घरों की बिक्री पहली छमाही (जनवरी-जून, 2023) में 18 प्रतिशत गिरावट के साथ 46,650 इकाई रह गई है। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी एनारॉक ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

पिछले साल जनवरी-जून की अवधि में 40 लाख रुपये से कम कीमत के 57,060 घर बिके थे।

रिपोर्ट के अनुसार, कुल आवासीय बिक्री में सस्ते घरों की हिस्सेदारी पिछले साल की पहली छमाही के 31 प्रतिशत से गिरकर समीक्षाधीन अवधि में 20 प्रतिशत रह गई है।

कुल आवास बिक्री पिछले साल के 1,84,000 इकाई से बढ़कर इस साल पहली छमाही में 2,28,860 इकाई हो गई।

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कुल बिक्री में किफायती घरों की घटती हिस्सेदारी के लिए कोविड-19 महामारी के बाद मांग में बदलाव और डेवलपर्स के साथ-साथ उपभोक्ताओं के सामने आने वाली कई अन्य चुनौतियों को बताया।

उन्होंने कहा कि जमीन की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। डेवलपर्स के लिए इनकी उपलब्धता कम हो रही है। ‘ज्यादा कीमत पर वे जमीन खरीद भी लेते हैं तो कम कीमत पर बेचना उनके लिए संभव नहीं होता है।’

उन्होंने कहा कि अन्य लागत दरें भी पिछले कुछ साल में बढ़ी हैं। अब किफायती घरों की परियोजनाएं उतना आकर्षक सौदा नहीं रही हैं।

जिन शहरों में सर्वेक्षण किया गया, उनमें मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\