जरुरी जानकारी | कोस्टा कॉफी की भारत में बिक्री पिछले वित्त वर्ष में 30 प्रतिशत बढ़कर 198 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के कॉफ़ी शृंखला ब्रांड कोस्टा कॉफी की भारत में परिचालन आमदनी पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में 30.76 प्रतिशत बढ़कर 198.5 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने बताया कि इस दौरान उसका लाभ 28.4 प्रतिशत बढ़कर 149.7 करोड़ रुपये हो गया।
नयी दिल्ली, 13 जुलाई ब्रिटेन के कॉफ़ी शृंखला ब्रांड कोस्टा कॉफी की भारत में परिचालन आमदनी पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में 30.76 प्रतिशत बढ़कर 198.5 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने बताया कि इस दौरान उसका लाभ 28.4 प्रतिशत बढ़कर 149.7 करोड़ रुपये हो गया।
देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड (डीआईएल) की हालिया सालना रिपोर्ट के अनुसार, यह वृद्धि स्टोर विस्तार के कारण हुई, क्योंकि पिछले वित्त वर्ष में उसके आउटलेट की संख्या 179 से बढ़कर 220 हो गई।
वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की परिचालन आय 151.8 करोड़ रुपये और लाभ 116.6 करोड़ रुपये रहा था।
कोस्टा कॉफ़ी का सकल मार्जिन वित्त वर्ष 2023-24 के 76.8 प्रतिशत से मामूली रूप से घटकर पिछले वित्त वर्ष में 75.4 प्रतिशत रह गया। इसका मुख्य कारण कॉफ़ी बीन्स और अन्य कच्चे माल में महंगाई थी।
डीआईएल ने कहा, “ब्रांड योगदान मार्जिन 17 प्रतिशत से घटकर 16.1 प्रतिशत हो गया, और प्रति स्टोर औसत दैनिक बिक्री (एडीएस) 33,000 रुपये से घटकर 27,000 रुपये रह गई।’’
कोस्टा कॉफी भारत में अपने फ्रेंचाइज़ी भागीदार डीआईएल के माध्यम से संचालन करती है, जो एक प्रमुख क्यूएसआर (त्वरित सेवा रेस्तरां) शृंखला परिचालक है।
इस साल की अप्रैल में भारत आए कोस्टा कॉफी के वैश्विक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) फिलिप शेली ने पीटीआई- को बताया था कि ब्रिटिश कॉफी शृंखला ब्रांड के लिए भारत शीर्ष पांच वैश्विक बाज़ारों में शामिल होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

