एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | देश के आठ प्रमुख आवासीय बाजारों में बिक्री अप्रैल-जून में 14 प्रतिशत घटकर 97,674 इकाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के आठ प्रमुख आवासीय बाजारों में बिक्री अप्रैल-जून में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत घटकर 97,674 इकाई रह गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 1,13,768 इकाई थी।

जरुरी जानकारी | देश के आठ प्रमुख आवासीय बाजारों में बिक्री अप्रैल-जून में 14 प्रतिशत घटकर 97,674 इकाई

नयी दिल्ली, 14 जुलाई देश के आठ प्रमुख आवासीय बाजारों में बिक्री अप्रैल-जून में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत घटकर 97,674 इकाई रह गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 1,13,768 इकाई थी।

आवासीय ‘ब्रोकरेज’ कंपनी प्रॉपटाइगर की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे में मकानों की बिक्री अप्रैल-जून में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत घटकर 41,901 इकाई रह गई। कीमतों में वृद्धि से उपभोक्ता मांग कम हुई। महाराष्ट्र के दो महत्वपूर्ण संपत्ति बाजारों एमएमआर और पुणे में संयुक्त आवास बिक्री एक वर्ष पूर्व की समान अवधि में 60,191 इकाई थी।

अन्य प्रमुख प्रमुख आवासीय बाजारों में दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता शामिल हैं।

प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के बिक्री प्रमुख श्रीधर श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘ खासकर बजट व मध्यम आय वर्ग में सामर्थ्य के दबाव ने खरीदारों की धारणा को थोड़ा सतर्क कर दिया है।’’

श्रीनिवासन ने कहा कि हालांकि अंतर्निहित मांग बरकरार है।

प्रॉपटाइगर आरईए इंडिया का हिस्सा है। आरईए इंडिया के पास हाउसिंग डॉट कॉम का स्वामित्व है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).