जरुरी जानकारी | पुरानी कारों की बिक्री चालू वित्त वर्ष में आठ से 10 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान: क्रिसिल रेटिंग्स
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पुरानी कारों की बिक्री में चालू वित्त वर्ष में आठ से 10 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।
कोलकाता, 11 जुलाई पुरानी कारों की बिक्री में चालू वित्त वर्ष में आठ से 10 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ते डिजिटल उपयोग और बेहतर वित्तीय पहुंच के कारण, चालू वित्त वर्ष में पुरानी कारों की बिक्री लगभग 60 लाख इकाई तक पहुंच सकती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पुरानी कारों की तुलना में नई कारों की बिक्री का अनुपात बढ़कर 1.4 हो गया है, जो पांच साल पहले एक से भी कम था।
पुरानी कारों का बाजार मूल्य लगभग चार लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
इसमें कहा गया है कि इस क्षेत्र में संगठित कंपनियों को नवीनीकरण, लॉजिस्टिक और वित्तपोषण पर उच्च परिचालन लागत का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत राजस्व वृद्धि से चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष (2026-27) में परिचालन लाभ के स्तर पर संतुलन कायम होने की उम्मीद है।
क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा कि तब तक, कंपनियों की कर्ज साख काफी हद तक समय पर धन जुटाने और वृद्धि को सहारा देने के लिए पर्याप्त नकदी बनाए रखने पर निर्भर करेगी।
कोविड महामारी और सेमीकंडक्टर की कमी के दौरान उत्पादन में बाधा के कारण इस क्षेत्र में स्थिर कारोबार देखा गया था। क्षेत्र में अब भी मजबूती बने रहने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि संगठित कंपनियों ने वित्त वर्ष 2018-19 से इक्विटी मार्ग के जरिए सामूहिक रूप से 14,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

