एजेंसी न्यूज

शराब की बिक्री शुरू, सरकार को पहले ही दिन करीब 100 करोड. के राजस्व मिलने का अनुमान

शराब की दुकानों के बाहर लगी लोगो की लंबी लंबी लाइनों पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुये ट्वीट किया ''भाई साहब कृप्या यह भी बतायें कि पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने के लिये क्या इसी लाइन में लगना होगा ?''

शराब की बिक्री शुरू, सरकार को पहले ही दिन करीब 100 करोड. के राजस्व मिलने का अनुमान
जमात

आबकारी विभाग को अनुमान है कि सोमवार को पहले दिन प्रदेश की 26 हजार दुकानों से करीब 100 करोड़ रूपये का राजस्व सरकार को मिलने का अनुमान है ।

शराब की दुकानों के बाहर लगी लोगो की लंबी लंबी लाइनों पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुये ट्वीट किया ''भाई साहब कृप्या यह भी बतायें कि पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने के लिये क्या इसी लाइन में लगना होगा ?''

यादव ने शराब की दुकान के बाहर लगी लोगो की लंबी कतारों की तस्वीर भी साझा की ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 40 दिन बाद खुलने वाली दुकानों पर लोग समय से काफी पहले ही पहुंच गए थे और राजधानी लखनऊ सहित अन्य शहरों में भी शराब की दुकानों पर खुलने से पहले ही लम्बी कतारें लग गई और इस दौरान कई जगहों पर सामाजिक मेल जोल से दूरी के नियमों की धज्जियां भी उड़ी ।

उनके अनुसार लोग बड़ी तादाद में शराब की बोतलें खरीद रहे हैं।

प्रदेश के प्रमुख सचिव :आबकारी: संजय भुसरेड्डी ने अपने अधिकारियों के साथ स्वंय सुबह करीब दस बजे से ही शहर के महानगर, अलीगंज, इंदिरानगर आदि इलाकों की शराब की दुकानों का निरीक्षण किया और सभी दुकानों पर सेनेटाइजर और सामाजिक मेल जोल से दूरी की व्यवस्था को सुनिश्चित किया ।

भुसरेड्डी ने '' को बताया कि ''सोमवार से प्रदेश के सभी जनपदों की करीब 26 हजार शराब की दुकाने खोलने के आदेश दे दिये गये हैं । अधिकतर जनपदों में दुकाने खुली और लॉकडाउन के नियमों का पालन, सामाजिक मेल जोल से दूरी और सफाई की व्यवस्था पर ध्यान देते हुये शराब की बिक्री जारी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).