एजेंसी न्यूज

UP: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने सीएम योगी की तुलना भगवान राम और कृष्ण से की

गौरतलब है कि अतिक्रमण विरोधी अभियान पर राज्य सरकार ने कहा था कि वह पूरे उत्तर प्रदेश में बुलडोजर का इस्तेमाल कर सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटा रही है और माफियाओं की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार की इस कार्रवाई की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को "बुलडोजर बाबा" के तौर पर ख्याति मिली है.

UP:  बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने सीएम योगी की तुलना भगवान राम और कृष्ण से की
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज (Photo Credit : Twitter)

कन्नौज: एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने कन्नौज (Kannauj) आए साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भगवान राम (Lord Ram) के पास धनुष था व भगवान कृष्ण (Lord Krishna) के पास सुदर्शन चक्र और हमारे बाबा के पास ‘बुलडोजर’ है जो भू माफियाओं (Land Mafia) के खिलाफ चल रहा है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की 99 फीसदी जनता माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान से प्रसन्न है. UP: एक्शन में सीएम योगी, 46 हजार अवैध लाउडस्पीकर हटाए गए, करीब 59 हजार की आवाज धीमी की गई

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "जहां भगवान राम और कृष्ण के पास धनुष और सुदर्शन चक्र ब्रह्मांडीय हथियार थे, वहीं हमारे बाबा (योगी आदित्यनाथ) के पास बुलडोजर है जिसका इस्तेमाल भू माफियाओं के खिलाफ किया जा रहा है."

विपक्ष के कई नेताओ द्वारा पूर्व मंत्री व सपा नेता आजम खां से जेल में मिलने को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि हम भी इस पर नजर रखे हुए हैं और सरकार भी नजर बनाए हुए है.

गौरतलब है कि अतिक्रमण विरोधी अभियान पर राज्य सरकार ने कहा था कि वह पूरे उत्तर प्रदेश में बुलडोजर का इस्तेमाल कर सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटा रही है और माफियाओं की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार की इस कार्रवाई की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को "बुलडोजर बाबा" के तौर पर ख्याति मिली है.

अपने विवादास्पद बयान के लिए जाने जाने वाले साक्षी महाराज 2014 से अबतक लगातार दो बार उन्नाव से सांसद चुने गए हैं. सीतापुर जेल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने के लिए विपक्षी नेताओं की हालिया यात्राओं के बारे में बात करते हुए महाराज ने कहा, "मैं इस पर नजर रख रहा हूं और सरकार भी इस पर नजर रखे हुए है." साक्षी महाराज ने दोपहर तिर्वा कन्नौज रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में एक भाजपा नेता के छोटे भाई की शादी समारोह में भाग लिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).