जरुरी जानकारी | सेल का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत घटकर 897 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल का चालू वित्त वर्ष का सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत घटकर 897.15 करोड़ रुपये रह गया। आमदनी घटने से कंपनी का मुनाफा नीचे आया है।
नयी दिल्ली, सात नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल का चालू वित्त वर्ष का सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत घटकर 897.15 करोड़ रुपये रह गया। आमदनी घटने से कंपनी का मुनाफा नीचे आया है।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने बृहस्पतिवार को जुलाई-सिंतबर तिमाही के नतीजों की शेयर बाजार को जानकारी दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 1,305.59 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
आलोच्य अवधि में इस्पात कंपनी की कुल आय घटकर 24,842.18 करोड़ रुपये रह गई जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 29,858.19 करोड़ रुपये थी।
तिमाही में कंपनी का खर्च 23,824.07 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 27,768.60 करोड़ रुपये था।
इस बीच, सेल ने अलग से जारी एक बयान में कहा कि उसका कच्चा इस्पात उत्पादन बीती तिमाही में मामूली रूप से घटकर 47.6 लाख टन रहा।
आलोच्य अवधि में इसकी बिक्री भी एक साल पहले के 47.7 लाख टन से घटकर 41 लाख टन रह गई।
सेल के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही की तुलना में दूसरी छमाही अधिक आशाजनक परिणाम लेकर आएगी। इस्पात आयात में अपेक्षित गिरावट और जीडीपी एवं पूंजीगत व्यय में अनुमानित वृद्धि के साथ दूसरी छमाही में प्रदर्शन बेहतर रह सकता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

