जरुरी जानकारी | सेल का लाभ तीसरी तिमाही में 65 प्रतिशत घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात बनाने वाली कंपनी सेल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष (2022-23) की तीसरी तिमाही में करीब 65 प्रतिशत घटकर 542.18 करोड़ रुपये रहा। खर्च बढ़ने से कंपनी का मुनाफा घटा है।
नयी दिल्ली, 13 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात बनाने वाली कंपनी सेल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष (2022-23) की तीसरी तिमाही में करीब 65 प्रतिशत घटकर 542.18 करोड़ रुपये रहा। खर्च बढ़ने से कंपनी का मुनाफा घटा है।
कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,528.54 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (सेल) ने सोमवार को शेयर बाजारों को बताया कि इस दौरान उसका कुल खर्च 23,209.88 करोड़ रुपये से बढ़कर 24,825.11 करोड़ रुपये हो गया।
हालांकि, कंपनी की कुल आय भी आलोच्य तिमाही में घटकर 25,140.16 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 25,398.37 करोड़ रुपये रही थी।
सेल ने बयान में कहा कि कच्चे इस्पात का उत्पादन बीती तिमाही के दौरान 45.31 लाख टन से बढ़कर 47.08 लाख टन हो गया।
वहीं इस दौरान इसकी बिक्री 38.40 लाख टन से बढ़कर 41.51 लाख टन हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2023 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

