खेल की खबरें | सेलर सरवनन एक रेस में तीसरे स्थान पर रहे, ओवरऑल 20वें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पदक की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके भारतीय सेलर (पाल नौकायन खिलाड़ी) विष्णु सरवनन यहां शुक्रवार को ओलंपिक स्पर्धा के दो लेजर मुकाबलों में से एक में तीसरे स्थान पर रहे जिससे वह तालिका में सुधार करते हुए 20वें स्थान पर पहुंच गये।

इनोशिमा, 30 जुलाई पदक की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके भारतीय सेलर (पाल नौकायन खिलाड़ी) विष्णु सरवनन यहां शुक्रवार को ओलंपिक स्पर्धा के दो लेजर मुकाबलों में से एक में तीसरे स्थान पर रहे जिससे वह तालिका में सुधार करते हुए 20वें स्थान पर पहुंच गये।

सरवनन नौवें रेस में तीसरे स्थान पर रहने के बाद 10वीं रेस में 15वें स्थान पर रहे जिससे 35 खिलाड़ियों में उनका 20वां स्थान बरकरार रहा। उन्होंने कुल 156 अंक बनाये।

इस प्रतियोगिता में अब सिर्फ पदक रेस बची हुई है ।

पुरूषों की स्किफ 49अर स्पर्धा के तीन रेसों में केसी गणपति और वरूण ठक्कर की भारतीय सेलिंग जोड़ी क्रमश: 17वें, 11वें और 16वें स्थान पर रही। तोक्यो ओलंपिक में कुल 19 जोडियों में भारतीय जोड़ी 116 अंक के साथ 17वें स्थान पर हैं।

इस स्पर्धा में तीन और रेस के साथ पदक राउंड भी बचा हुआ है।

नेत्रा कुमानन की भी खराब लय शुक्रवार को भी जारी रही। वह महिलाओं की लेजर रेडियल के नौवें और 10वें रेस में क्रमश: 37वें और 38वें स्थान पर रही। वह कुल 251 अंक के साथ 44 खिलाड़ियों में 35वें स्थान पर रही।  

प्रत्येक स्पर्धा में रेस की एक सीरीज होती है। प्रत्येक रेस में स्थान के हिसाब से अंक दिये जाते हैं जिसमें पहले स्थान पर रहने वाले को एक अंक जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले को दो अंक मिलते हैं। अन्य प्रतिस्पर्धियों को भी इसी तरह स्थान के हिसाब से अंक मिलते हैं।  

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\