एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेल को जुलाई-सितंबर तिमाही में 329 करोड़ रुपये का घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) को 30 सितंबर, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 329 करोड़ रुपये एकीकृत घाटा हुआ है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सेल को जुलाई-सितंबर तिमाही में 329 करोड़ रुपये का घाटा

नयी दिल्ली, 10 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) को 30 सितंबर, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 329 करोड़ रुपये एकीकृत घाटा हुआ है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही 4,338.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की आलोच्य अवधि में कुल आय 27,007.02 करोड़ रुपये से घटकर 26,642.02 करोड़ रुपये पर आ गयी।

तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च बढ़कर 27,200.79 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 21,289 करोड़ रुपये था।

सेल ने अपने कच्चे इस्पात उत्पादन के साथ-साथ बिक्री में भी गिरावट दर्ज की है।

तिमाही के दौरान कंपनी का कच्चे इस्पात का उत्पादन घटकर 43 लाख टन रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 44.7 लाख टन था। इस दौरान कंपनी की बिक्री 42.8 लाख टन से घटकर 42.1 लाख टन रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2022 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).