देश की खबरें | साइ ने मीराबाई चानू की अमेरिका में ट्रेनिंग को स्वीकृति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने सोमवार को स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू की अमेरिका के कनसास मे दो महीने की ट्रेनिंग के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत किए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 सितंबर भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने सोमवार को स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू की अमेरिका के कनसास मे दो महीने की ट्रेनिंग के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत किए।

एमओसी की आनलाइन बैठक के दौरान यह फैसला किया है। इस बैठक का आयोजन निशानेबाजी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, पैरा खेलों, भारोत्तोलन और हॉकी जैसे छह खेलों के एक करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक के वित्तीय प्रस्तावों पर चर्चा के लिए किया गया। ये प्रस्ताव टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत स्वीकृत किए गए।

यह भी पढ़े | Singer SP Balasubrahmanyam Dies: गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन, ‘शैव’ सम्प्रदाय से रखते थे संबंध.

साइ ने बयान में कहा, ‘‘समिति ने भारोत्तोलक मीराबाई चानू के अमेरिका के कनसास में अपने कोच और फिजियोथेरेपिस्ट के साथ दो महीने की ट्रेनिंग के लिए लगभग 40 लाख रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इसमें उसकी लंबे समय से चली आ रही चोट का रिहैबिलिटेशन भी शामिल है।’’

मुक्केबाजी में समिति ने विकास कृष्ण की उनके निजी कोच रोन सिम्स जूनियर के साथ अमेरिका में तीन महीने की ट्रेनिंग को स्वीकृति दी जो सात सितंबर से प्रभावी होगी।

यह भी पढ़े | असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

समिति ने तीन बैडमिंटन खिलाड़ियों किदांबी श्रीकांत, साइना नेहवाल और लक्ष्य सेन के डेनिश ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को स्वीकृति देने के अलावा लक्ष्य की डेनमार्क में ट्रेनिंग और सारलोरलक्स ओपन में हिस्सा लेने को भी स्वीकृति दी।

पैरा खेलों में समिति ने शरद कुमार के कोच येवहेन नेकिटिन की तोक्यो ओलंपिक तक एक साल के लिए कोच फीस को स्वीकृति दी।

एमओसी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए तीन महीने के शुरुआती समय के लिए फिजियोथेरेपिस्ट आरबी कन्नन की नियुक्त को स्वीकृति दी। विदेशी फिजियो डेविड मैकडोनाल्ड के जाने के कारण यह कदम उठाया गया।

समिति ने देश में साइ के विभिन्न केंद्रों में ट्रेनिंग कर रहे खिलाड़ियों कोरोना वायरस महामारी से बचाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू