देश की खबरें | साइ ने कोमोडोर पीके गर्ग को टॉप्स का नया सीईओ नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने गुरूवार को कोमोडोर पीके गर्ग को अपनी ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ (टॉप्स) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने गुरूवार को कोमोडोर पीके गर्ग को अपनी ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ (टॉप्स) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया।

साइ की मिशन ओलंपिक इकाई की बैठक में इस नियुक्ति को आधिकारिक मंजूरी दी गयी।

गर्ग कमांडर राजेश राजगोपालन की जगह लेंगे और 25 अक्टूबर से पद संभालेंगे। राजगोपालन 2018 से तोक्यो ओलंपिक तक इस पद पर काबिज थे।

कोमोडोर गर्ग जून 2021 तक साइ के हाई परफोरमेंस निदेशक थे। उन्हें 1990 में सेलिंग में अर्जुन पुरस्कार से और 1993-94 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था।

वह 1984 में भारतीय नौसेना से जुड़े थे और 34 साल की सेवा में विभिन्न महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

उन्होंने 1986 से 2002 तक पांच एशियाई खेलों की ‘एंटरप्राइज क्लास सेलिंग स्पर्धा’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वह पांच बार के राष्ट्रीय चैम्पियन थे।

उन्होंने 1993 में जिम्बाब्वे में और 1997 में गोवा में एंटरप्राइज क्लास सेलिंग विश्व चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक भी जीता था।

वह 2014 से 2017 तक सेवा खेल नियत्रंण बोर्ड (भारतीय सशस्त्र बल) में सचिव थे और चार वर्षों तक भारतीय याचिंग संघ के संयुक्त सचिव भी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज