देश की खबरें | साहिल गहलोत ने निक्की यादव को कार से धकेलने की योजना बनायी थी: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में अपनी पहली पत्नी निक्की यादव की हत्या करने और उसके शव को रेफ्रिजरेटर में रखने के आरोपी साहिल गहलोत ने उसे अपनी कार से बाहर धकेलने और इसे एक दुर्घटना के तौर पर दिखाने की योजना बनाई थी। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी दिल्ली में अपनी पहली पत्नी निक्की यादव की हत्या करने और उसके शव को रेफ्रिजरेटर में रखने के आरोपी साहिल गहलोत ने उसे अपनी कार से बाहर धकेलने और इसे एक दुर्घटना के तौर पर दिखाने की योजना बनाई थी। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि साहिल की योजना जब सफल नहीं हो सकी, तो उसने यहां निगमबोध घाट की पार्किंग में कार के अंदर ही निक्की का गला दबा दिया।

गहलोत ने कथित तौर पर यादव की हत्या कर दी, उसके शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर के अंदर रख दिया और दूसरी युवती से शादी करने चला गया। घटना का खुलासा अपराध के चार दिन बाद 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन हुआ।

पुलिस ने मामले के सिलसिले में अब तक गहलोत, उसके पिता और चार अन्य - दो रिश्ते के भाइयों और दो दोस्तों - को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया कि साहिल गहलोत की यादव से छुटकारा पाने की योजना थी, ताकि वह अपने परिवार की पसंद की युवती से दूसरी शादी कर सके।

गहलोत की पुलिस हिरासत की अवधि सोमवार को समाप्त होगी और उसे अदालत में पेश किया जाएगा। सूत्रों ने यह भी कहा कि गहलोत के पिता यादव की हत्या के बारे में जानते थे और उसने अपने बेटे का समर्थन किया। सूत्रों ने बताया कि उसे हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं हुई और उसने पुलिस से कहा कि उसे किसी तरह यादव से छुटकारा पाना था।

उन्होंने कहा कि मामले में गिरफ्तार किए गए गहलोत के रिश्ते के भाइयों में से एक पुलिसकर्मी है और उसके खिलाफ कंझावला पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत एक अलग घटना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज