Saharanpur: सड़क हादसे में महिला की मौत, चार वर्षीय बच्चे सहित तीन अन्य घायल
पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि देवबंद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सलूनी पीर माजरा निवासी श्यामनाथ मंगलवार को अपनी पत्नी रूचि ओर चार वर्षीय बेटे सूर्य व भाभी मुनेश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम बरला जा रहे थे, तभी ग्राम थीथकी के निकट तेज रफ्तार एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में चारों गम्भीर रूप से घायल हो गये. जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही देवबंद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को देवबंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने श्यामनाथ की भाभी मुनेश (40) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलो को उपचार के लिये अस्पताल रेफर कर दिया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: होली का रंग धोने के लिए नदी में गए 21 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत
उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे मे लेकर ट्रक चालक के विरूद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2023 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).