देश की खबरें | ‘सगीना’ दिलीप कुमार की “सबसे ज्यादा मंत्रमुग्ध करने देने वाली” फिल्म थी: सायरा बानो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो रविवार को पुरानी यादों में खो गईं और उन्होंने 1974 की फिल्म "सगीना" में अपने पति एवं महान अभिनेता दिलीप कुमार के साथ काम करने को याद किया।

मुंबई, 16 जुलाई मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो रविवार को पुरानी यादों में खो गईं और उन्होंने 1974 की फिल्म "सगीना" में अपने पति एवं महान अभिनेता दिलीप कुमार के साथ काम करने को याद किया।

तपन सिन्हा द्वारा निर्देशित "सगीना" 1942-43 के श्रमिक आंदोलन की सच्ची कहानी पर आधारित थी, जिसे काल्पनिक पात्रों के माध्यम से पेश किया गया था। फिल्म में कुमार ने सगीना नामक ट्रेड यूनियन नेता का मुख्य किरदार निभाया था।

बानो ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “सगीना मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है'... जब साहब और आदरणीय तपन सिन्हा ने एक साथ काम किया तो मुझे बहुत खुशी हुई... वे बहुत अच्छे दोस्त और समान विचारों वाले व्यक्ति थे। गयाबारी (पश्चिम बंगाल) के आरामदायक माहौल में जब हम ‘सगीना’ की शूटिंग करते थे, तो वे सहजता और सौहार्द कायम कर देते थे।”

उन्होंने फिल्म का अपना पसंदीदा दृश्य भी साझा किया जिसमें सगीना अपने कार्यालय में बैठे हुए घुटन महसूस करता है और जब वह बाहर निकलता है तो उसे एक ट्रेन दिखती है और वह उसकी गति से चलने की कोशिश करने लगता है।

बानो ने कहा, "मुझे लगता है कि यह साहब की सबसे ज्यादा मंत्रमुग्ध कर देने वाली फिल्म थी।"

लगभग पांच दशक पहले 15 जुलाई को रिलीज़ हुई "सगीना" सिन्हा की हिट बंगाली फिल्म "सगीना महतो" की रीमेक थी। उस फिल्म में भी कुमार और बानो ने अभिनय किया था। हिंदी फिल्म कमाई के लिहाज से फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में संगीत एस.डी. बर्मन ने दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\