विदेश की खबरें | कर विवाद में ऋषि सुनक का पलटवार, कहा : मेरी पत्नी को भारत से प्यार है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति की ‘गैर-स्थानीय कर स्थिति’ को लेकर विपक्ष के हमले के बीच पलटवार किया और कहा कि अक्षता को अपने देश से प्यार है और वह अपने माता-पिता की देखभाल के लिए वहां जाएंगी।

लंदन, आठ अप्र्रैल ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति की ‘गैर-स्थानीय कर स्थिति’ को लेकर विपक्ष के हमले के बीच पलटवार किया और कहा कि अक्षता को अपने देश से प्यार है और वह अपने माता-पिता की देखभाल के लिए वहां जाएंगी।

भारत में पैदा हुई अक्षता मूर्ति मशहूर कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं। विपक्ष ने अक्षता को उनकी ‘गैर-स्थानीय कर स्थिति’ को लेकर निशाना बनाया है। ‘गैर-स्थानीय कर स्थिति’ का अर्थ है कि वह विदेशों में अर्जित आमदनी पर ब्रिटेन में कर देने के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं हैं।

सुनक ने ‘द सन’ अखबार से कहा, ‘‘हमारे मिलने से पहले, उनके इस देश में आने से पहले ही उनके (अक्षता) के पास यह (दर्जा) था।"

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (अक्षता) मुझसे शादी की है, इसलिए उन्हें अपने देश से संबंध तोड़ने के लिए कहना उचित नहीं होगा। वह अपने देश से प्यार करती हैं। जैसे मैं अपने देश से प्यार करता हूं, मैं कभी भी अपनी ब्रिटिश नागरिकता छोड़ने का सपना नहीं देखूंगा। और मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग ऐसा नहीं करेंगे।”

अक्षता पर अपने ‘गैर-स्थानीय कर दर्जा’ का उपयोग कर भारी कर बचत करने का आरोप है। लेकिन 42 वर्षीया उद्यमी के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह एक निवासी के रूप में ब्रिटेन के कर कानूनों का अनुपालन करती हैं और यह कर वर्गीकरण इसलिए है क्योंकि भारत दोहरी नागरिकता को मान्यता नहीं देता है।

सुनक ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि लोगों को इस तथ्य से कोई समस्या होगी कि एक भारतीय महिला डाउनिंग स्ट्रीट में रहती हैं। मुझे उम्मीद है कि ज्यादातर निष्पक्ष सोच वाले लोग इसे समझेंगे।’’

ब्रिटिश भारतीय कैबिनेट मंत्री ने अपनी पत्नी के साथ ही अपने ससुर का भी बचाव किया। अक्षता की इंफोसिस में लगभग 0.9 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सुनक ने दावा किया कि उनके ससुर को बदनाम करने की कोशिश की गयी है और उन्हें अपने ससुर पर बहुत गर्व है। सुनक ने कहा कि उन्होंने (नारायण मूर्ति ने) मामूली शुरूआत कर विश्वस्तरीय कंपनी बनायी जो दुनिया भर में करीब 2.5 लाख लोगों को रोजगार देती है और जिसने भारत की छवि बदल दी है।

सुनक ने कहा, " मेरे ससुर ने जो हासिल किया, अगर मैंने उसका दसवां हिस्सा भी हासिल किया, तो मैं एक खुश इंसान बनूंगा। उन्होंने जो हासिल किया है, उस पर मुझे वास्तव में गर्व है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\