देश की खबरें | शिअद ने एसजीपीसी चुनावों के लिए ‘फर्जी मतदाताओं’ के पंजीकरण का आरोप लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुद्वारा चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के आम चुनावों के लिए ‘‘फर्जी मतदाताओं’’ के पंजीकरण का आरोप लगाया।
चंडीगढ़, 23 जनवरी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुद्वारा चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के आम चुनावों के लिए ‘‘फर्जी मतदाताओं’’ के पंजीकरण का आरोप लगाया।
प्रतिनिधिमंडल में शिअद के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़, पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी और पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा शामिल थे। इन लोगों ने गुरुद्वारा चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सुरिंदर सिंह सरोन से मुलाकात की।
चीमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एसजीपीसी चुनावों के लिए बड़े पैमाने पर ‘‘फर्जी मतदाता’’ पंजीकृत किए गए हैं।
उन्होंने दावा किया,‘‘ हजारों फर्जी मतदाता पंजीकृत किए गए हैं।’’
चीमा ने कहा कि मतदाता सूचियों में बड़ी संख्या में ऐसे नाम जोड़े गए हैं जिनमें ‘‘सिंह’’ और ‘‘कौर’’ उपनाम नहीं हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने मतदाता सूचियां उपलब्ध कराईं हैं जिनमें नामों के बाद ‘सिंह’ और ‘कौर’ (उपनाम) नहीं हैं।’’
चीमा ने कहा कि ऐसी भी शिकायत मिली है कि असली मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूचियों की गहन जांच की मांग की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2025 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

