विदेश की खबरें | भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष प्रदर्शनी के लिए मंगोलिया के गंडन मठ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मंगोलियाई बौद्ध दिवस के अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं की प्रार्थना और मंत्रोच्चार के बीच भारत और मंगोलिया से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को मंगलवार को यहां गंडन मठ में औपचारिक रूप से स्थापित किया गया।

उलानबटोर, 14 जून मंगोलियाई बौद्ध दिवस के अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं की प्रार्थना और मंत्रोच्चार के बीच भारत और मंगोलिया से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को मंगलवार को यहां गंडन मठ में औपचारिक रूप से स्थापित किया गया।

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रीजीजू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारत से लाए गए चार पवित्र कपिलवस्तु अवशेष, और मंगोलिया के अन्य अवशेष 24 जून तक बौद्ध भक्तों के दर्शन के लिए गंडन में प्रदर्शित किए जाएंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रीजीजू, मंगोलिया की संसद के अध्यक्ष गोम्बोजव जंडनशतर, गंडन मठ के खंबा नोमुन खान और बड़ी संख्या में अन्य विदेशी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘मंगोलियाई बौद्ध दिवस के शुभ अवसर पर मंगोलिया में पवित्र बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी का पहला दिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारत के लोगों की ओर से मैंने मंगोलिया के लोगों को बौद्ध दिवस की बधाई दी।’’

भारत से चार पवित्र अवशेष सोमवार को मंगोलिया लाए गए थे। कानून और न्याय मंत्री किरेन रीजीजू के नेतृत्व में 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पवित्र अवशेषों के साथ यहां आया है।

पवित्र अवशेषों के चिंगगिस खान हवाई अड्डे पर पहुंचने पर वहां मंगोलिया के संस्कृति मंत्री, सरंचिमग, भारत मंगोलिया मैत्री समूह के सांसद/अध्यक्ष, खंबा नोमुन खान और बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षुक मौजूद थे। रीजीजू ने कहा कि वह बुद्ध के प्रेम और करुणा के संदेश को लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत को अपनी समृद्ध सभ्यता, विरासत और विश्व शांति के लिए आध्यात्मिक ज्ञान पर गर्व है। मैं बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मंगोलिया के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं दे रहा हूं।’’

रीजीजू ने कहा कि मंगोलिया में कपिलवस्तु अवशेषों के आने से भारत और मंगोलिया के बीच ऐतिहासिक संबंध और मजबूत होंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भारत बुद्ध के शांति के संदेश को दुनिया तक पहुंचा रहा है।

रीजीजू ने यह भी बताया कि गंडन मठ में मुख्य बुद्ध प्रतिमा 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगोलिया के लोगों को उपहार में दी गई थी और इसे 2018 में स्थापित किया गया था। कपिलवस्तु अवशेष संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय संग्रहालय में रखे गए 22 विशेष अवशेषों में से एक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\