देश की खबरें | सचिन पायलट की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील, एक दूसरे को अपमानित न करें बल्कि समर्थन करें
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एक दूसरे की मदद करें और आपस में ही एक दूसरे पर कीचड़ उछालने से बचे।
जयपुर, पांच सितम्बर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एक दूसरे की मदद करें और आपस में ही एक दूसरे पर कीचड़ उछालने से बचे।
पायलट द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को अगर कोई आपसी मतभेद है तो उसे दूर करने का सधा हुआ संदेश ऐसे समय आया है जब पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत कर सत्ता कायम करने की कोशिश कर रही है।
पायलट ने सोमवार को दौसा के निहालपुरा - अचलपुरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘अगर हम किसी के बारे में भला नहीं बोल सकते तो बुरा करने के लिये भी हम किसी को नहीं बोल सकते.. हमको सबका सम्मान करना है।’’
उन्होंने कहा कि ‘‘हम किसी के जयकारे के नारे नहीं लगा सकते तो हमें किसी की मुखालफत नहीं करनी है.. हमें सबको साथ लेकर चलना है.. रास्ता बहुत लंबा है....बहुत कठिन है... लेकिन हमसब लोगों मिलकर काम करना है ताकि राजस्थान को विकसित राज्य में तब्दील कर सके।’’
पायलट ने कार्यकर्ताओं से ऐसे राज्य की परिकल्पना करने की अपील की जिसमें अमीरी-गरीबी का भेद नहीं रहे, जहां दलितों और आदिवासियों का शोषण नहीं हो।
इस मौके पर मंत्री मुरारी लाल मीणा, विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा, विधायक गजराज खटाना व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी भी मौजूद थे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट के 45 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जयपुर के सिविल लाइंस स्थित निवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कुंज पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2022 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

