देश की खबरें | जबरन मिले ब्रेक से परेशान खिलाड़ियों को सचिन ने दी ब्रैडमेन से प्रेरणा लेने की सलाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के कारण जबर्दस्ती मिले ब्रेक से कई खिलाड़ी भविष्य को लेकर चिंतित हैं लेकिन चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें सर डॉन ब्रैडमेन से प्रेरणा लेने की सलाह दी है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अगस्त कोरोना वायरस महामारी के कारण जबर्दस्ती मिले ब्रेक से कई खिलाड़ी भविष्य को लेकर चिंतित हैं लेकिन चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें सर डॉन ब्रैडमेन से प्रेरणा लेने की सलाह दी है ।

ब्रैडमेन 1939 से 1945 के बीच दूसरे विश्व युद्ध के कारण कई साल क्रिकेट नहीं खेल सके थे लेकिन इसका उनके प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ा ।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के कारण इस साल GST कलेक्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ: वित्त सचिव: 27 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने अपने कैरियर में 52 मैचों में 99 . 94 की औसत से रन बनाये ।

तेंदुलकर ने ब्रैडमेन की 112वीं सालगिरह पर ट्विटर पर उन्हें याद करते हुए लिखा ,‘‘ सर डॉन ब्रैडमेन दूसरे विश्व युद्ध के कारण कई साल क्रिकेट से दूर रहे लेकिन उनका बल्लेबाजी औसत फिर भी सर्वोच्च रहा ।’’

यह भी पढ़े | Muzaffarpur shelter home case: मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड मामले में ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, सरकारी फंड का गलत दुरुपयोग करने का आरोप.

उन्होंने कहा ,‘‘ लंबे ब्रेक और अनिश्चितता के कारण आज खिलाड़ी चिंतित हैं और ऐसे में ब्रैडमेन उनके लिये प्रेरणा का स्रोत हो सकते हैं । जन्मदिन मुबारक हो सर डॉन ।’’

कुछ समय पहले पीटीआई से बातचीत में उन्होंने इस ब्रेक को लेकर 90 के दशक की भी याद दिलाई थी ।

उन्होंने कहा था ,‘‘ मार्च 1994 से अक्टूबर 1995 के बीच करीब 18 महीने हमने बहुत कम टेस्ट खेले थे । उस समय तीन से चार महीने का ब्रेक आम बात होती थी और श्रीलंका में गर्मियों में दौरे पर जाने पर कई मैच बारिश में धुल जाते थे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\