देश की खबरें | सबरीमला : श्रद्धालुओं के बाद अब दुकानदारों के लिए कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भगवान अय्यप्पा स्वामी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के बाद अब केरल के सबरीमला मंदिर परिसर में अस्थाई दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों के लिए कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सबरीमला (केरल), 24 नवंबर भगवान अय्यप्पा स्वामी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के बाद अब केरल के सबरीमला मंदिर परिसर में अस्थाई दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों के लिए कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया गया है।

अय्यप्पा स्वामी मंदिर में वार्षिक तीर्थ के दौरान सोमवार को एक उच्चस्तरीय समिति ने सभी तैयारियों की जायजा लिया और इस संबंध में फैसला किया।

यह भी पढ़े | ओडिशा: बेटी की हत्या मामले में नहीं मिला न्याय, विधानसभा के बाहर दंपति ने की खुदकुशी की कोशिश.

अवर जिला मजिस्ट्रेट अरुण के. विजयन और पुलिस के विशेष अधिकारी बी. कृष्णकुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह बात सामने आयी कि कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वार्षिक तीर्थ की तैयारियां एकदम सही चल रही हैं और मंदिर आने वाले दिनों में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए तैयार होगा।

बैठक में लिए गए तमाम महत्वपूर्ण फैसलों के अलावा समिति ने सन्नीधानम (मंदिर परिसर) और तीर्थ परिसर के संबंध में कोविड-19 के कड़े दिशा-निर्देश तय किए।

यह भी पढ़े | CA Exams November 2020 Postponed: चक्रवात निवार के कारण इन जगहों पर सीए परीक्षा स्थगित, जानें एक्जाम की तारीख.

बैठक के बाद त्रावणकोर देवस्व ओम बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल समिति ने दिशा-निर्देशों में विस्तार किया है। श्रद्धालुओं के अलावा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/पदाधिकारी भी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। मंदिर परिसर, तीर्थ परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दो गज की दूरी का पालन अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सबरीमला में स्थित अस्थाई दुकानों के कर्मचारियों को भी कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। दुकानों के संक्रमण मुक्त किए जाने का प्रमाणपत्र भी देना होगा।’’

सबरीमला का दो महीने की अवधि वाला वार्षिक तीर्थ 16 नवंबर से शुरू हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू