खेल की खबरें | सबालेंका आस्ट्रेलियाई ओपन चौथे दौर में, ओसाका चोट के कारण बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सबालेंका ने अपना मुकाबला 7 . 6, 6 . 4 से जीता । इस सत्र में यह सबालेंका की लगातार आठवीं और मेलबर्न पार्क पर लगातार 17वीं जीत थी । उन्होंने दस दिन पहले ब्रिसबेन इंटरनेशनल जीता था ।
सबालेंका ने अपना मुकाबला 7 . 6, 6 . 4 से जीता । इस सत्र में यह सबालेंका की लगातार आठवीं और मेलबर्न पार्क पर लगातार 17वीं जीत थी । उन्होंने दस दिन पहले ब्रिसबेन इंटरनेशनल जीता था ।
ओसाका को बेलिंडा बेंचिच के खिलाफ तीसरे दौर के मैच में पहले सेट के आखिर में पेट में दर्द उभरा । उन्होने टाइब्रेकर में पहला सेट 7 . 6 से जीतने के बाद र्को छोड़ दिया ।
दो सप्ताह पहले आकलैंड में टाउसन के खिलाफ मैच में एक सेट की बढत बनाने के बाद ओसाका को पेट की चोट के कारण ही कोर्ट छोड़ना पड़ा था ।
एक अन्य मैच में अनास्तासिया पेवलियुचेंकोवा ने लौरा सीजमंड को 6 . 1, 6 . 2 से मात दी । सीजमंड ने दूसरे दौर में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग किंवेन को हराया था ।
11वीं वरीयता प्राप्त पाउला बाडोसा ने मार्तो कोस्तियुक को 6 . 4, 4 . 6, 6 . 3 से हराया जबकि 18वीं वरीयता प्राप्त डोन्ना वेकिच ने 12वीं वरीयता प्राप्त डियाना स्नाइडेर को 7 . 6, 6 . 3, 7 . 5 से मात दी । वहीं 14वीं वरीयता प्राप्त मीरा आंद्रीवा ने मेगडालिना फ्रेच को 6 . 2, 1 . 6, 6 . 2 से हराया ।
पुरूष वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जैकब फीयर्नली को 6 . 3, 6 . 4, 6 . 4 से मात दी जबकि तीसरी रैंकिंग वाले कार्लोस अल्काराज ने नुनो बोर्जेस को 6 . 2, 6 . 4, 6 . 7 , 6 . 2 से हराया । इससे पहले अमेरिका के टॉमी पॉल ने रॉबर्टो कारबालेस बाएना को 7 . 6, 6 . 2, 6 . 0 से शिकस्त दी ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

