देश की खबरें | ‘सामना’ के संपादकीय से कांग्रेस के बारे में गलत संदेश गया :थोराट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल कांग्रेस ने ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में पार्टी की तुलना ‘‘पुरानी चरमराती खटिया’’ से किये जाने पर मंगलवार को कहा कि इससे कांग्रेस के बारे में गलत संदेश गया है।

जियो

मुंबई, 16 जून शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल कांग्रेस ने ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में पार्टी की तुलना ‘‘पुरानी चरमराती खटिया’’ से किये जाने पर मंगलवार को कहा कि इससे कांग्रेस के बारे में गलत संदेश गया है।

शिवसेना के मुखपत्र में प्रकाशित संपादकीय में लिखा गया है, ‘‘कांग्रेस पार्टी भी अच्छा काम कर रही है, लेकिन समय-समय पर पुरानी खटिया रह-रह कर कुरकुर की आवाज करती है। खटिया पुरानी है लेकिन इसकी एक ऐतिहासिक विरासत है। इस पुरानी खाट पर करवट बदलने वाले लोग भी बहुत हैं। इसलिए यह कुरकुर महसूस होने लगी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अघाड़ी सरकार में ऐसी कुरकुराहट को सहन करने की तैयारी रखनी चाहिए।’’

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा- अनलॉक 1 का अनुभव भविष्य में हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ठाकरे के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री के साथ जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करना चाहती है, ना कि अधिकारियों के तबादलों पर।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री गठबंधन और सरकार के प्रमुख हैं। जब हमें सुना जाएगा तो उन्हें भी संतोष होगा। ‘सामना’ को एक और संपादकीय लिखना चाहिए। आज का लेख पूरी तरह अधूरी जानकारी पर आधारित है जो हमारे बारे में गलत संदेश देता है। हम महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के साथ हैं।’’

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Update: गुजरात में बारिश का अलर्ट, 19 और 20 जून को सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात में हो सकती है तेज बरसात.

‘सामना’ में विधान परिषद में आने वाले समय में राज्यपाल के कोटा के आधार पर होने वाले मनोनयन विधानसभा में प्रत्येक पार्टी के सदस्यों की संख्या के अनुपात में होने के सुझाव के बारे में पूछे जाने पर थोराट ने कहा कि मंत्रालयों का आवंटन इसी आधार पर किया गया था।

थोराट और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी अशोक चह्वाण जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस में असंतोष की बात की थी।

खबरों के अनुसार चह्वाण ने कहा था कि कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों में यह भावना घर कर रही है कि सत्तारूढ़ गठजोड़ में साझेदार के तौर पर उसे उचित हिस्सेदारी नहीं मिल रही।

राज्य विधान परिषद की कुल 12 सीटों के लिए कांग्रेस में नये सिरे से असंतोष उभर सकता है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस बात पर जोर दे रहे हैं कि तीनों दलों-कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा को चार-चार सीटें मिलें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड